Rahul Gandhi Angary at NTA: नीट परीक्षा करवाने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए पर राहुल गांधी एक बार फिर भड़के हैं। नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में परीक्षा सेंटर देने से गुस्से से लाल हुए राहुल गांधी ने एनटीए की कार्यशैली पर एक बार फिर से फटकार लगाई है। राहुल ने गांधी ने कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं – और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NTA की लापरवाही पर सोशल मीडिया पर लिखा- नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला – अबू धाबी। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है – क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
उन्होंने आगे लिखा- आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है। जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है – उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं। कोटा में मैंने यही कहा था – यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं – और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे। #ChhatronKiGoonj #ChhatraJodo
बता दें कि नीट री-एग्जाम 21 जून को है। वहीं एनटीए ने महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र को 21 जून की परीक्षा के लिए अबू धाबी सेंटर आवंटित कर दिया। अभ्यर्थी ने आवेदन में नागपुर प्राथमिकता थी, पर NTA की तकनीकी चूक ने विदेश का केंद्र दे दिया। परीक्षा में एक दिन बाकी होने पर पासपोर्ट-वीजा बनाना असंभव है। इससे छात्र और अभिभावक दोनों ही बहुत परेशान हैं। हालांकि इसके बाद अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने शुरुआती स्तर पर तकनीकी गलती स्वीकार की है और परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना जताई।
NTA ने इस मामले में क्या कहा?
वहीं इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। एनटीए ने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद, अगले कुछ घंटों में कैंडिडेट को नागपुर में एक सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा।
एनटीए री-एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को सीधे WhatsApp परजानकारी भेज रहा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेंटर से संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक WhatsApp चैनल के जरिए भेज रही है। एजेंसी के अनुसार, ये पहल इसलिए शुरू की गई है ताकि उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी सीधे मिल सके।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

