NTA Negligence Continues: लगातार हो रहे नीट पेपर लीक को लेकर (NEET paper leak) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए इस वक्त लोगों को निशाने पर है। सुप्रीम कोर्ट में याचिता दायर कर एनटीए को हटाने की मांग की गई है। वहीं केंद्र सरकार भी एनटीए में सुधार की बात कह रह है। बावजूद इसके NTA की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार NTA ने लापरवाही की सारें हदे पार कर दी। एनटीए ने नीट री-एग्जाम (NEET Re-Exam ) अभ्यर्थी को अबू धाबी का एग्जाम सेंटर दे दिा। अभ्यर्थी ने इसकी शिकायत की तो NTA ने भी अपनी गलती मानी है।
अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने शुरुआती स्तर पर तकनीकी गलती स्वीकार की है और परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना जताई।
दरअसल नीट री-एग्जाम 21 जून को है। नागपुर के एक छात्र को 21 जून की परीक्षा के लिए अबू धाबी सेंटर आवंटित कर दिया। अभ्यर्थी ने आवेदन में नागपुर प्राथमिकता थी, पर NTA की तकनीकी चूक ने विदेश का केंद्र दे दिया। परीक्षा में एक दिन बाकी होने पर पासपोर्ट-वीजा बनाना असंभव है। इससे छात्र और अभिभावक दोनों ही बहुत परेशान हैं। हालांकि इसके बाद अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने शुरुआती स्तर पर तकनीकी गलती स्वीकार की है और परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना जताई।
एनटीए री-एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को सीधे WhatsApp परजानकारी भेज रहा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेंटर से संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक WhatsApp चैनल के जरिए भेज रही है। एजेंसी के अनुसार, ये पहल इसलिए शुरू की गई है ताकि उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी सीधे मिल सके।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

