TMC leader Jahangir Khan Wife Zarina Bibi Arrested: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी गिरफ्तार कर ली गई है। जहांगीर खान की पत्नी को दक्षिण 24 परगना से अरेस्ट किया गया है। फाल्टा पुलिस स्टेशन (Falta Police Station) में बंद पति (जहांगीर खान) को भगाने के लिए जरीना बीबी ने योजना बनाई थी। बकायदा इसके लिएअपने समर्थकों को इकट्ठा पुलिस थाने पर पत्थरों से हमला कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उसकी इस चाल को नाकाम कर कर दी थी।
फाल्टा थाने पर हमले और आरोपित टीएमसी नेता खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने जरीना बीबी के खिलाफ हथियार और विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में नया मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से रेजीना बीबी फरार चल रही थीा। जबकि पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है। अब जरीना बीबी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये पूरा मामला 16 जून 2026 का है। टीएमसी के दबंग नेता और कई मामलों में आरोपी जहांगीर खान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सड़कों पर घुमाया था। इससे जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी और उसके समर्थक भड़क गए थे। जरीना बीबी और उसके समर्थकों ने थाने से जहांगीर खान को भगाने का प्लान तैयार किया। इसके बाद लिए सभी ने मिलकर बैठक भी की। जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी जरीना बीबीृ ने सैकड़ों समर्थकों ने फाल्टा थाने पर धावा बोल दिया।
हालांकि पुलिस को खुफिया इनपुट से पहले ही थाने पर हमला करने की जानकारी मिल गई थी। इसे देखते हुए थाने पर पहले से ही भारी तादाद में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती कर दी गई थी। मौके पर मुस्तैद केंद्रीय बल और पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षा बलों ने स्थिति बेकाबू होने से पहले ही काबू में कर लिया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रही थी
जहांगीर की पत्नी जरीना बीबी इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड है। इसके बाद पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जरीना बीबी के खिलाफ हथियार और विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में नया मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से जरीना बीबी फरार चल रही थी। आखिरकार पुलिस ने जांच के दौरान उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

