Donald Trump Again Praised PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक बार फिर से कसीदे पढ़े हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता (PM Modi is a great leader) बताते हुए जमकर तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने ये तारीफ G7 समिट खत्म होने के बाद अमेरिका पहुंचने पर की है। ट्रंप ने यह बातें अमेरिकी मीडिया संस्थान Axios को दिए एक इंटरव्यू में कही। जबकि पिछले 72 घंटे के ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी की दो बार तारीफ कर चुके हैं। G7 समिट में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भी ट्रंप ने भारतीय पीएम की जमकर तारीफ की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता बताते हुए कहा कि मोदी एक महान नेता हैं, जो युद्धों से दूर रहते हैं और हमेशा अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा देश है और मोदी करीब 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि अब दोनों देशों के बीच पहले से ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यापार हो रहा है।
दरअसल इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि दुनिया में वह किन नेताओं को सबसे ज्यादा पसंद या सम्मान करते हैं। इसके जवाब में ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिया। ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत अच्छे नेता हैं। भारत ने हाल में कई अच्छे आर्थिक आंकड़े पेश किए हैं। वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो बहुत समझदारी की बात है। भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है और मोदी वहां की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
व्यापारिक संबंधों पर भी बात की
ट्रंप ने भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी व्यापार होता है और अब यह व्यापार पहले की तुलना में ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पहले भारत को अमेरिका के साथ व्यापार में ज्यादा फायदा मिलता था। उन्होंने कहा, ‘भारत ने हमसे काफी लाभ कमाया था। हालांकि इसके लिए मैं भारत या मोदी को दोष नहीं देता। हमारे नेता बेवकूफ थे जिन्होंने ऐसा होने दिया। अब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार अधिक संतुलित हो गया है।
जी7 समिट (G7 summit) में भी की थी तारीफ
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट (G7 summit) के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भी ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को दिखने में ‘फरिश्ता’ जैसा अच्छा बताया, लेकिन व्यापारिक मामलों में उनको एक ‘सख्त बिजनेसमैन’ करार दिया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा किआप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं। बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह। हालांकि इनकी सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा। ये बातचीत के मामले में उतने ही ‘किलर’ हैं। ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ये बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी हंसने लगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

