PM Modi-Donald Trump Meeting: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 सम‍िट (G7 summit) के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने ओमान में भारतीय नाविकों की हुई मौत का मुद्दा उठाया। वहीं ट्रंप ने कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। दोनों की बातचीत के दौरान एक पल ऐसा भी आया कि ट्रंप की बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिलाकर हंस पड़े।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को दिखने में ‘फरिश्ता’ जैसा अच्छा बताया, लेकिन व्यापारिक मामलों में उनको एक ‘सख्त बिजनेसमैन’ करार दिया। करीब एक साल बाद दोनों देशों के नेताओं बीच हुई मुलाकात इसलिए भी अहम है, क्योंकि कुछ समय पहले ट्रंप ने भारत को ‘डूबती अर्थव्यवस्था’ और ‘नरक जैसी जगह’ तक कह दिया था।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा किआप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं। बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह। हालांकि इनकी सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा। ये बातचीत के मामले में उतने ही ‘किलर’ हैं। ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ये बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी हंसने लगे।

जबकि दोनों नेताओं की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी भी तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी टीमें भी आपस में लगातार बातचीत और सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले अमेरिका दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग काफी बढ़ा है। पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बेहद सफल बैठक हुई थी। उसके बाद से हमने अपने रिश्तों में नई गति और नई ऊर्जा दी है। दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते – ट्रंप

ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर काफी सकारात्मक बातें कहीं। उन्होंने कहा हमारे बीच सबसे अच्छे रिश्ते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे नहीं लगता कि मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच या हमारे दोनों देशों के बीच इससे ज्यादा करीबी रिश्ता हो सकता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m