US-Iran sign Mou Peace Deal: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म (US-Iran war over) हो गया है। बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान पेरिस के वर्साय पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध खत्म करने के समझौते (MoU) पर डिजिटल साइन किया। दोनों नेताओं के दस्तखत के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया। इसी के साथ ही पिछले चार महीने से चल रहा अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो गया है। ने युद्ध खत्म करने के समझौते (MoU) पर डिजिटल दस्तखत होने के बाद ट्रंप ने चिल्लाकर कहा- It’s signed.
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक साइन किए गए एग्रीमेंट की कॉपी ईरान और मध्यस्थ करा रहे देशों को भेज दी गई है। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे।
युद्ध खत्म करने के समझौते पर साइन होने के बाद ईरान ने कहा कि अगले 60 दिनों तक दोनों देशों को संयम बरतना होगा और ऐसे किसी भी राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य कदम से बचना होगा जिससे समझौते के क्रियान्वयन और आपसी विश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान को अपने तेल की बिक्री बिना किसी परिवहन या बीमा संबंधी प्रतिबंध के करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उस बिक्री से होने वाली आय तक उसकी पूरी पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों तक उसकी पहुंच में मौजूद बाधाओं को हटाने की प्रतिबद्धता जताई है।
समझौता होने के बाद बी जिनेवा में मिलेंगे दोनों देश
डील साइन होने के बावजूद शुक्रवार को अमेरिका-ईरान के अधिकारियों का जिनेवा में मिलने का कार्यक्रम तय है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक का उद्देश्य समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं है। साथ ही, यह बैठक वास्तव में होगी या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय अगले कुछ घंटों में लिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले स्विट्जरलैंड के लूजर्न शहर के पास बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में शुक्रवार को होने वाले हस्ताक्षर समारोह की तैयारी के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि यह समझौता केवल एक प्रारंभिक ढांचा है। दोनों पक्ष किसी भी समय अंतिम समझौते से पीछे हट सकते हैं।

अमेरिका में विपक्षी नेता बोले- यह डील सबसे बड़ी गलतियों में से एक
अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट सांसदों ने पीस डील की कड़ी आलोचना की है। CBS की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने कहा कि यह समझौता ‘अमेरिकी की सबसे बड़ी राजनीतिक गलतियों में से एक’ के रूप में याद की जाएगी। शूमर ने आरोप लगाया कि युद्ध से पहले की तुलना में अमेरिका अब अधिक कमजोर स्थिति में है और ट्रंप ने ईरान के सामने सरेंडर कर दिया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

