फ्रांस में G-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज (17 जून) को द्विपक्षीय मुलाकात की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया भर के समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं.
16 महीने बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्रांस के एवियन में द्विपक्षीय मुलाकात हुई.
फ्रांस में G-7 समिट अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा तो वह है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज की मुलाकात. बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन समय है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘शांत, संयमित और जबरदस्त’ (Calm, Cool and Total Killer) नेता बताया. उन्होंने ने कहा कि जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा.

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. मोदी ने कहा कि नाविकों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. पीएम मोदी ने होर्मुज के बंद होने से आने वाले कठिनाइयों से भी ट्रंप को रूबरू कराया. उन्होंने कहा कि होर्मुज के खुलने से दुनिया को आसानी होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “फ्रांस में हमारी कुछ बहुत अच्छी बैठकें हुईं. यह G7 है.इसके बाद G2 और फिर G20 आता है. खास तौर पर, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत के साथ डिफेंस सेक्टर में भी अच्छे रिश्तें है.
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे खुलकर कहा कि अगर भारत पर हमला होता है तो हम पूरी तरह से मदद करेंगे. मेरे कार्यकाल में इंडिया से बहुत ही अच्छे रिश्तें है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है. अमेरिका अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है.
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, “पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति को लेकर मैं आपकी लीडरशिप की तारीफ करता हूं.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

