फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को देरी से पहुंचे. जी-7 नेताओं की आखिरी दिन की बैठक के दौरान बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान वायरल हो रहा है. ट्रम्प ने जब एंट्री ली तो कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस. इस समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया है, जो उनकी बातों को सुनकर हंसने लगे.
मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे आखिर में आए. बैठक कक्ष में पहुंचते ही उन्होंने सभी नेताओं की ओर देखते हुए कहा, “आई एम द बॉस.” इसके बाद ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पीठ भी थपथपाई.
जब बुधवार को G7 देशों के नेता फ़्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियन-लेस-बेन्स में इकट्ठा हुए, तो अमेरिकी राष्ट्रपति सुबह के सत्र में देर से पहुंचे. भले ही इस कार्यक्रम की मेज़बानी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर रहे थे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने ही पूरी कार्यवाही पर हावी होने की कोशिश की.
जी-7 मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्ररति ट्रंप के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची मौजूद रहे.
ट्रंप ने ईरान के साथ एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा करने के बाद इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. कनाडा में हुए पिछले G7 शिखर सम्मेलन में जल्दी चले गए थे. इसबार फ्रांस में पूरे सम्मेलन के दौरान रुके और G7 के अंतिम संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए.
जी-7 देशों को इस समय अमेरिका की जरूरत है. एक तरफ यूरोपीय देश रूस से परेशान हैं, वहीं जापान जैसे देश चीन के बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं. रूस पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाने की मांग भी जी-7 की बैठक में उठी, जिसे ट्रंप ने स्वीकार किया. जी-7 में शामिल अधिकांश देश रूस और चीन के विरोधी हैं. इस वक्त यूरोप रूस के साथ युद्ध में उलझा है.
वहीं, यूक्रेन को 1 अरब डॉलर की सहायता राशि देने की भी अमेरिका ने बात की है, साथ ही यूक्रेन को हथियार बनाने की परमिशन भी दी जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

