TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को बैठक के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुलाया है. TMC में चल रही गुटबाजी के बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने पेश हों और अपना पक्ष रखें. लोकसभा अध्यक्ष ने इसके लिए अभिषेक बनर्जी को 19 जून को मिलने के लिए समय दिया है. स्पीकर ओम बिरला सांसदों के विलय और पार्टी के पदों से जुड़े मामले पर दोनों पक्षों की बात सुनना चाहते हैं.

अभिषेक बनर्जी को शुक्रवार, 19 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. यह घटनाक्रम विधानसभा चुनावों के बाद TMC के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच सामने आया है.

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ओम बिरला ने 20 बागी सांसदों और इस मामले पर उनके रुख पर चर्चा करने के लिए अभिषेक बनर्जी को 19 जून को बुलाया है. अभिषेक बनर्जी को यह बुलावा ओम बिरला ने एक पत्र सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष के जरिए भिजवाया था.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों हुई करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी की टीएमसी में बगावत का दौर जारी है. संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कभी 40 सांसदों के साथ विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने वाली तृणमूल अब अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है. 

ममता के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों ने अलग होकर त्रिपुरा की पार्टी में विलय का ऐलान कर दिया. 14 जून को TMC के कुल 20 बागी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और अपने गुट का त्रिपुरा-स्थित नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI) में विलय करने के संबंध में एक पत्र सौंपा.

लोकसभा सचिवालय ने TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को इसी मामले को लेकर को बुलाया है. लोकसभा अध्यक्ष सांसदों के विलय और दलगत स्थिति से जुड़े मामले में दोनों पक्षों की बात सुनना चाहते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m