Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 जून 2026) की खबरों में अमेरिका-ईरान शांति समझौता टूटने की कगार पर, ट्रंप बोले- ईरान को एक पैसा भी नहीं देंगे; ट्रंप और मेलोनी में छिड़ी जुबानी जंग; कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से BJP में हड़कंप; न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग प्रमुख रहा।

1. अमेरिका-ईरान शांति समझौता टूटने की कगार पर, ट्रंप बोले- ईरान को एक पैसा भी नहीं देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखा बयान देते हुए दावा किया है कि हालिया युद्ध ने तेहरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह तबाह कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अब पहले जैसा देश नहीं रहा और उसके पास न प्रभावी एयर फोर्स बची है, न नेवी और न ही पर्याप्त रक्षा प्रणाली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए कई पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “युद्ध ने ईरान को बेहद कमजोर कर दिया है। उसके पास अब एयर फोर्स, नेवी, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, रडार या वास्तव में कुछ भी नहीं बचा है।”

2. कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से BJP में हड़कंप
कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव में हुई अप्रत्याशित क्रॉस-वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है और मामले को गंभीर अनुशासनहीनता के रूप में देख रहा है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश नेतृत्व से जवाब तलब किया है।

3. ट्रंप और मेलोनी में छिड़ी जुबानी जंग
अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रेहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, लेकिन अब उसी मुलाकात को लेकर ट्रंप के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

4. न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग होते ही चीख-पुकार मच जाती है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police) ने बताया है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सोने-चांदी में बड़ी गिरावटः 19 जून 2026, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में भी दबाव देखने को मिला. सुबह 7:30 बजे कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1.02% यानी 43.30 डॉलर टूटकर 4,202.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं चांदी 1.86% की गिरावट के साथ 65.085 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. (पूरी खबर पढ़े)
RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटरः रांची स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर हुआ है। आरोपी सैफ पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की थी। इसके बाद रांची पुलिस ने सैफ का एनकाउंटर किया। सैफ के पैर में गोली लगी है। उसे दोबारा गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
राहुल गांधी के एक हाथ में परशुराम का फरसा और दूसरे हाथ में संविधानः रिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर राहुल गांधी को लोग बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी बीच काशी के गंगा घाट से जन्मदिन पर राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। गंगा घाट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर जश्न मनाया। इस दौरान राहुल गांधी का पोस्टर लिए हुए थे उसमें उन्हें भगवान परशुराम (lord parashuram) के अवतार में दिखाया था। राहुल गांधी के एक हाथ में परशुराम का फरसा और दूसरे हाथ में संविधान लिए हुए दिखाया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
दीदी के ख़ास ज्योतिप्रिय मलिक ने भी दिया इस्तीफाः पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ज्योतिप्रिय मलिक ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मलिक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने फैसले की जानकारी पहले ही पार्टी नेतृत्व को दे दी थी। ममता बनर्जी के लंबे समय से भरोसेमंद सहयोगी रहे मलिक ने कहा, “खराब स्वास्थ्य के कारण मेरे लिए पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना संभव नहीं है। इसलिए मैंने तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

