Dhanbad Road Collapses Video: झारखंड की कोयलांचल राजधानी (Koyelaanchal Capital) धनबाद में प्रकृति का खौफनाक रूप देखने को मिला है। धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा इलाके के चापापूर ओसीपी के पास अचानक तेज धमाके के साथ 100 मीटर सड़क ‘पताल लोक’ में समा गई। 100 मीटर सड़क 10-12 फीट नीचे जमीन में धंस गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सड़क धंसने से 30 गांवों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है।
हादसे के बाद इलाके में दहशत है। ग्रामीण डर के कारण रात भर सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन और भारी ब्लास्टिंग को घटना का कारण बताते हुए जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, समाजसेवी अंजलि पासवान मौके पर पहुंचे। सभी ने सड़क धंसने के लिए ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की। जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने कंपनी की लापरवाही को लोगों की जान-माल के लिए खतरा बताया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस क्षेत्र में जमीन धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुगमा क्षेत्र की कोलियरियों में अवैध उत्खनन लगातार जारी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग की जा रही है।
ग्रामीण पुनर्वास का इंतजार कर रहे
झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि सड़क धंसने से कई गांव टापू बन गए हैं और वर्षों से विस्थापित परिवार अब भी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन से तत्काल जांच, सुरक्षा उपाय और प्रभावित ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

