न्यूयॉर्क सिटी के महापौर जोहरान ममदानी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता अब अमीरों के पक्ष में काम करने वाले राजनेताओं को दो साल का वक्त भी देने को तैयार नहीं है. अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसे ‘ब्लू वेव’ बताया है.
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत पर न्यू यॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने प्रतिक्रिया दी है. ममदानी ने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नीतियों पर तीखा हमला बोला है.
ममदानी ने अपने बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी निशाना साधा. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममदानी ने कहा, “ब्लू वेव देखना अविश्वसनीय था.” ममदानी ने कहा कि निचले सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ और उच्च सदन ‘सीनेट’ में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की शानदार जीत देखना अद्भुत है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद न्यू यॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में देश भर में दिखी ‘ब्लू वेव’ (Blue Wave) यह दर्शाती है कि अमेरिकी जनता उन राजनेताओं से तंग आ चुकी है जो आम कामकाजी लोगों की जरूरतों को ‘गैर-व्यावहारिक’ बताते हैं.
ममदानी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी जनता से अपने वादों को पूरा करने के लिए दो साल और देने की अपील की थी. जिसे लेकर ममदानी ने कहा कि अब अमेरिका के आम लोग दो साल तक इंतजार भी नहीं कर सकते.
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की शानदार चुनावी जीत का जिक्र करते हुए ममदानी ने कहा कि अमेरिका ने नेतृत्व की एक नयी पीढ़ी को चुना है, ‘‘एक ऐसी पीढ़ी जिसे जीवनयापन की लागत कम करने, बमबारी करने के बजाय निर्माण करने में विश्वास रखती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

