प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महिलाओं को प्यार में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारिरीक शौषण करने और करोड़ों रुपए ऐंठने वाले एक युवक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महंगे शौक पूरा करने के लिए इस प्रकार की जालसाजी करता था। आरोपी के पास से दो मोबाइल और अन्य महंगे सामान जब्त किए हैं।
माघव नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए राजस्थान के जयपुर के मनीष नामक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शौषण किया। उससे 1 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च कराए। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान राजस्थान के पाली शहर से मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए महिलाओं को अपने प्यार में फंसा कर शादी का झांसा देकर उनका शारिरीक शौषण करता था। इतना ही नहीं, वह महिलाओं से लाखों रुपए भी खर्च करा देता था। पूछताछ में उसने धार में रहने वाली एक युवती को अपनी पत्नी बता कर अहमदाबाद में रखना भी कबूल किया है।
पुलिस ने युवक के पास से दो महंगे मोबाइल के अलावा कीमती सामान भी जब्त किया है जो इसने महिलाओं से ऐंठे गए रूपए से खरीदा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी दूसरी कोई भी महिला पुलिस तक नहीं पहुंची है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

