शरद पाठक, पांढुर्णा। गोटमार मेले के दौरान पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय जीवन सलामे, निवासी जवाहर वार्ड शिवनगर, की करीब 20 दिन बाद गुरुवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

पत्थर लगने से सिर में गंभीर चोट आई थी

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को आयोजित गोटमार मेले के दौरान शाम करीब 5 बजे पुलिया के पास पत्थर लगने से जीवन सलामे के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उन्हें तत्काल पांढुर्णा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

2 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: भस्मारती में बाबा महाकालेश्वर का मनमोहक श्रृंगार,

करीब 20 दिनों तक उपचार चला

नागपुर में चिकित्सकीय जांच के दौरान सिर में गंभीर चोट के चलते रक्त का थक्का जमने की जानकारी सामने आई। इसके बाद चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद भी करीब 20 दिनों तक जीवन सलामे का उपचार जारी रहा। गुरुवार शाम पांढुर्णा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोफन से पत्थर चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

इधर, गोटमार मेले के दौरान गोफन से पत्थर चलाने के मामले में प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एमपी में मानसून की विदाई शुरू: अगले 3 दिन तीखी धूप और गर्मी दिखाएगी तेवर, 5 अक्टूबर को यहां बारिश के आसार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m