दुनिया में सोशल मीडिया के कई रूप देखे जा सकते है, उनमें कभी कभी कुछ ऐसा अचानक दिख जाता है कि आँखों पर विश्वास नहीं हो पाता है. एक ऐसा ही वाकया कर्नाटक के मैसूर-नंजनगुड रोड की सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक शख्स बाइक पर लगी टोकरी में कुछ बच्चों को ले जाता हुआ दिख रहा है, जबकि एक बच्चा बाइक की आगे वाली सीट पर भी बैठा है.
एक शख्स अपनी दोपहिया गाड़ी के पीछे लोहे की जालीदार टोकरी बनाकर उसमें मासूम बच्चों को इस तरह ठूंसकर ले जाता दिख रहा है, जैसे कोई मुर्गियों को मंडी ले जा रहा हो.
वीडियो में एक शख्स दोपहिया वाहन चलाता दिखाई दे रहा है और उसके साथ कुल 5 बच्चे नजर आ रहे हैं. 4 बच्चे बाइक के पीछे लगी टोकरी जैसी जगह में बैठे हैं. वीडियो में एक शख्स दोपहिया गाड़ी चलाता नजर आ रहा है. उसके आगे एक बच्चा बैठा है. इस खौफनाक सफर को देखकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है.
वीडियो में सड़क पर एक दोपहिया गाड़ी आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. पहली नजर में बाइक पर बैठे लोगों की संख्या ही सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचती है. वीडियो को देखकर लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. कर्नाटक से सामने आया यह वीडियो यहीं बयां कर रहा है कि अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर कैसे एक शख्स ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए दिख रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स बच्चों के जान की परवाह किये बिना मजे से TVS XL मोपेड चला रहा है.
सबसे चिंता वाली बात यह है कि पीछे बैठे बच्चों के पास हेलमेट या कोई दूसरा प्रोटेक्टिव गियर नजर नहीं आता. ड्राइवर ने हेलमेट जरूर लगाया हुआ है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



