पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया. हमलावरों ने उनकी गाड़ी के टायरों पर गोली चलाकर उसे रोका और मंत्री को अपने साथ ले गए. सामने आए वीडियो में सड़क पर हथियारबंद लोग नजर आ रहे हैं. PTI ने इसे अपहरण बताया है. घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का है, इससे एक दिन पहले PTI ने पूर्व मंत्री शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया था.
पाकिस्तान में आतंक का बोलबाला है. इसका जीता जागता उदाहरण इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां आतंकी सरेआम बीच सड़क पर भरी दोपहरी में मंत्री तक को किडनैप कर ले रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई. इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों के पास हथियार थे और उन्होंने नकाब पहन रखा था. सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग मुख्य सड़क पर रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि फजल शकूर खान को किस संगठन या ग्रुप के लोगों ने अगवा किया और इसके पीछे उनकी क्या मांग या वजह है.
सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि AK- 47 हाथ में लिए हथियारबंद और नकाबपोश लोग मेन हाईवे को ब्लॉक करते दिख रहे है. वे फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेरते हैं, उसके टायर पर गोली मारते हैं. फिर आगे वाली पैसेंजर सीट से उन्हें निकालकर बंदूक की नोक पर चलते बनते हैं.
PTI ने आरोप लगाया कि खैबर पख्तूनख्वा में उसके प्रांतीय नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है और नेताओं को बंदूक की नोक पर अगवा करने की कोशिश की जा रही है. पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्री और पार्टी नेताओं को निशाना बनाए जाने पर जवाबदेही की मांग की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



