चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. इसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव भी होगा. 16 अक्टूबर को इन सीटों पर चुनाव होगा और रिजल्ट जारी होगा. नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को होगी. 16 अक्टूबर को वोटिंग के बाद काउंटिंग भी होगी.

यूपी के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. इन 10 में से 8 सीटों पर BJP, एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर BSP का कब्जा है. 

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों सहित 12 राज्यसभा सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होंगे. गौरतलब है कि आगामी 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं. वहीं एक बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी के एक सांसद शामिल हैं.

अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 8 दिन तक नामांकन की प्रक्रिया चल सकती है. नामांकन खत्म होने के अगले दिन पर्चों की स्क्रूटनी और उसके दो दिन बाद नाम वापसी का मौका होता है.

जानकारी के अनुसार यूपी विधानसभा में 403 सीटें हैं. पिछले एक साल के भीतर विधानसभा के 6 सदस्यों का निधन हो चुका है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्यसभा चुनाव की घोषणा बड़ी अहम मानी जा रही है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m