अमेरिकी समाचार संस्थानों CNN, MS नाउ और पॉलिटिको ने वीकेंड में वाइट हाउस से कवरेज पर रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया. अमेरिकी टीवी नेटवर्कों ने ट्रंप की शेयर्ड वीडियो पूल कवरेज न करने का फैसला किया है. संस्थानों का आरोप है कि अधिकारियों ने इन तीनों संस्थानों के पत्रकारों के व्हाइट हाउस में घुसने पर रोक लगाकर नजरिए के आधार पर भेदभाव किया है.
ट्रंप ने फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तीनों समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था.
अमेरिका के प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक कार्यक्रमों की साझा वीडियो पूल कवरेज का बायकॉट कर दिया. अमेरिका के तीन मीडिया संस्थानों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन के कई टॉप अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.
CNN, MS नाउ और पॉलिटिको ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ व्हाइट हाउस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुकदमा दायर किया है. तीनों मीडिया संस्थानों ने प्रतिबंध को’फर्स्ट अमेंडमेंट’ (संविधान के पहले संशोधन) का ‘खुला उल्लंघन’ बताया. फर्स्ट अमेंडमेंट प्रेस की आजादी को संरक्षण देता है.
सोमवार को सीएनएन को निर्धारित कवरेज करने से रोका गया, जिसके विरोध में फॉक्स न्यूज, एबीसी न्यूज, सीबीएस न्यूज, सीएनएन और NBC न्यूज ने मिलकर संयुक्त रूप से पूल कवरेज न करने का ऐलान किया.
व्हाइट हाउस टेलीविजन पूल सिस्टम इसलिए बनाया गया है, ताकि जगह या व्यवस्था की कमी होने पर भी सभी ब्रॉडकास्टर्स को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का वीडियो फुटेज मिल सके.
दरअसल, सोमवार को इस पूल कवरेज की जिम्मेदारी सीएनएन के पास थी, जिसमें ट्रंप की संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क यात्रा की कवरेज भी शामिल थी. लेकिन व्हाइट हाउस द्वारा लगाए गए बैन के कारण सीएनएन कवरेज नहीं कर सका. हालांकि, अन्य मीडिया संस्थानों को CNN की जगह जाने का विकल्प मौजूद था पर किसी ने भी कवरेज के लिए हां नहीं किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



