पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखी हैं. इसके साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर निर्णायक युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन तेहरान के खिलाफ अपने अगले बड़े कदम पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

ईरानी सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर युद्ध फिर से शुरू होता है तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाजों पर हमले किए जाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसे खुफिया जानकारी मिली है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से बमबारी करने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह रहे हैं कि बहुत जल्द ही बहुत बड़ी चीजें होने वाली हैं. वहीं, ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा ‘हम मध्यस्थ कतर के संपर्क में हैं, जिसने युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से हमारी शर्तें वाशिंगटन तक पहुंचा दी हैं. हम राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं’.

ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर युद्ध फिर से शुरू होता है, तो हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी जहाजों पर वे जहां भी होंगे, हमला किया जाएगा.

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुपर एक्टिव हो गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट की अपनी वीकेंड यात्रा बीच में ही खत्म कर दी. डोनाल्ड ट्रंप साफ तौर पर कह रहे हैं कि अमेरिका ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तीन संभावित रास्ते बताए. ईरान को पूरी तरह तबाह करना, उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर होने देना या फिर बातचीत के जरिए समझौते तक पहुंचना.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m