Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 सितंबर 2026) की खबरों में भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; Tata Trust ने Tata Sons चेयरमैन चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट का विरोध किया; बंगाल उपचुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार; IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर नया खुलासा प्रमुख रहा।

1. भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री की गई थी. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर अब राहुल गांधी निशाने पर हैं। भाजपा ने पीएम मोदी की मिमिक्री किए जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का अपमान किए जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के मंच पर एक मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी पहुंचे थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी और उनकी एक रैली के दौरान बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मांगे जाने का मजाक उड़ाया था। अब इसे लेकर भाजपा हमलावर है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को X पर पोस्ट में लिखा- कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं… रेस्ट इन पीस।

पढ़े पूरी खबर……..

2. Tata Trust ने Tata Sons चेयरमैन चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट का विरोध किया

Tata Sons Chairman News: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकाल को 2032 तक बढ़ाने के फैसले पर टाटा ट्रस्ट्स ने आपत्ति जताई है। ट्रस्ट ने इसे कंपनी के नियमों के अनुरूप नहीं बताते हुए कहा है कि चेयरमैन की नियुक्ति के लिए उसके दोनों नॉमिनी डायरेक्टर्स की सहमति जरूरी है। टाटा संस में करीब 66% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है। ऐसे में ट्रस्ट का विरोध कंपनी के नेतृत्व से जुड़े इस फैसले को महत्वपूर्ण बना सकता है।

पढ़े पूरी खबर……..

3. बंगाल उपचुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार

West Bengal By-Election 2026: पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर उम्मीदवारों की गिरफ्तारी और नामांकन वापसी से सियासी हलचल बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

पढ़े पूरी खबर……..

4. IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर नया खुलासा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे में B.Tech के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में संस्थान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत FIR दर्ज की गई है. IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि साहिल के साथ जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल होता था.

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

हिंदुओं के खिलाफ बिगड़े बोल पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारीः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद बढ़ गया है। अंसारी ने संविधान विशेषज्ञ और लेखक एजी नूरानी की पुस्तक का हवाला देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उस टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने भारत के लिए साम्यवाद की तुलना में हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को बड़ा खतरा बताया था। (पूरी खबर पढ़े)

इटली में बुर्का-नकाब पर लग सकती है रोकः  इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की सरकार स्कूलों में बुर्का और नकाब से चेहरा ढकने पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरकार स्कूलों की कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने और उनके माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना जरूरी करने पर भी विचार कर रही है। मेलोनी ने रविवार को अपनी पार्टी के यूथ कार्यक्रम के दौरान इन प्रस्तावित कदमों का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। (पूरी खबर पढ़े)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी के लिए अमेरिका में बनेगी ‘AI फोर्सः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सलाहकार नियुक्त करने की योजना के बारे में बताया। उन्होंने इसके साथ ही एक ‘AI फोर्स’ बनाने का भी ऐलान किया। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने दोनों योजनाओं के ढांचे और उन्हें लागू करने का तरीका नहीं बताया। (पूरी खबर पढ़े)

रियाद एयरपोर्ट के पास हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलः सऊदी अरब पर हूतियों का कहर जारी है। सऊदी की राजधानी रियाद में शनिवार को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मिसाइल को रास्ते में ही रोक दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस हमले की वजह से कई उड़ानों में काफी देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द की गईं। आग और धमाकों की वजह अभी साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक में आग लग गई थी। (पूरी खबर पढे)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m