कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की लाइन में खड़े व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता गौरव को दो पुलिसकर्मियों ने चौकी ले जाकर की जमकर पिटाई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में पुलिस कर्मी मारते नजर आ रहे
पीड़ित को लाइन से घसीटते हुए थाने ले जाने का आरोप है। पीड़ित के पूरे शरीर पर चोट के निशान है। पीड़ित को एक वीडियो में मारते हुए भी पुलिस कर्मी नजर आ रहे है। पीड़ित ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की है।
जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप
पीड़ित का देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस वाले FIR वापस लेने दबाव बना रहे हैं। पीड़ित रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रजिस्ट्रेशन कराने लाइन में लगा था। उसे आगे से हटकर पीछे धकेलना की कोशिश में विवाद हुआ है। पीड़ित गौरव कांचघर स्थित दुर्गा मंदिर निवासी है।
आरक्षित सीट पर कांग्रेस नेताओं की पत्नियों को नहीं मिलेगा टिकट! महिला कांग्रेस की बैठक में हुई चर्चा

