राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर्व पर दर्शन व्यवस्था बिगड़ने की खबरों को मंदिर प्रबंध समिति ने खंड़न किया है। मामले को लेकर महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा- भ्रामक खबरों का मंदिर प्रबंध समिति द्वारा खंडन, अफवाहों पर ध्यान न दें।
कहा- कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंदिर में अफरातफरी एवं अव्यवस्था संबंधी भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनका मंदिर प्रबंध समिति पूर्णतः खंडन करती है।
नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में बिगड़ी दर्शन व्यवस्था, भारी भीड़ के बीच मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
नागपंचमी, सावन सोमवार एवं भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रही। अब तक लगभग 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समिति की अपील है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरों को साझा न करें।
महाकाल मंदिर में अफरा-तफरी; 10 से ज्यादा श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती, जानिए किस वजह से मची भगदड़?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


