पवन राय, मंडला। मंडला जिला अस्पताल में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। हॉस्पिटल में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। अचानक युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा दी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मंडला जिला अस्पताल में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने खुदकुशी की कोशिश करते हुए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना से हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर मौजूद स्टाफ और लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर अस्पताल के अंदर पहुंचाया और डॉक्टरों को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी रहने की जानकारी सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: शहडोल में बेलगाम खनन माफिया: दफ्तर के बाहर तक कर रहे रेकी, एक साल में 222 केस दर्ज-70 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
वहीं इस पूरी घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। खासतौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ या विक्षिप्त मरीजों की निगरानी और सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना अस्पताल परिसर में कैसे हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भर्ती मरीज अस्पताल से किस वजह से कूदा था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

