पनव राय, मंडला। मंडला के बंजर पुल के पास पुरवा घाट पर एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने घाट के किनारे शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: मंडला में सपना ठाकुर मौत मामले का खुलासा: बचपन का दोस्त निकला हत्यारा; प्रेम प्रसंग-चैट विवाद और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m