पवन राय, मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिझोरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटंगटोला में सांभर का अवैध शिकार करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी अनिवार्य, PHQ ने जारी किए निर्देश

पोला पर्व के कारण बढ़ाई गई थी गश्त

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोला पर्व को ध्यान में रखते हुए बफर क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान टीम को कटंगटोला में सांभर के शिकार की सटीक सूचना मिली। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी और आरोपी रामफल, संतू और चैनसिंह को धर दबोचा।

ये भी पढ़ें: भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी! जयपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मांस और अवयव बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सांभर का मांस और अन्य वन्यजीव अवयव बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें जिला जेल मंडला भेज दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m