संजय पाटीदार, भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हवा में विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट संख्या AI1886 को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया।
ये भी पढ़ें: दाखिले से चूके छात्रों को फिर मिला मौका: रिक्त सीटों पर प्रवेश की तारीख बढ़ी, 16 सितंबर तक चलेगा अतिरिक्त CLC चरण
22 मिनट देरी से भरी थी उड़ान
जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट को सुबह 8:25 बजे भोपाल से टेक ऑफ करना था, लेकिन यह 22 मिनट की देरी के साथ सुबह 8:47 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। विमान को सुबह 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन रास्ते में ही अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया और सुरक्षित लैंडिंग कराई।
ये भी पढ़ें: सरेआम सड़क पर चले लात-घूंसे, दो युवकों और महिला ने मिलकर युवक को पीटा; VIDEO वायरल
140 यात्री सुरक्षित
विमान में कुल 140 यात्री सवार थे, जिन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है। हालांकि, फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किए जाने के कारणों को लेकर एयरलाइंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



