बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। उज्जैन EOW की टीम ने दलौदा पंचायत में छापामार कार्रवाई करते हुए सरपंच और उनके पति को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: फर्जी IAS तृप्ति सिंह का मामलाः टीआई के भाई पर भी दर्ज हुआ केस, कॉल डिटेल से हुआ बड़ा खुलासा
लोन की NOC के एवज में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, फरियादी विक्रम सिंह को अपनी पंचायत क्षेत्र से लोन स्वीकृत कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने दलौदा पंचायत की सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास से संपर्क किया। आरोप है कि NOC जारी करने के एवज में सरपंच पति द्वारा 4 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: “रोड नहीं तो वोट नहीं!” बदहाल सड़क से परेशान 2500 मतदाताओं का फैसला; जिला पंचायत उपचुनाव का किया बहिष्कार
पंचायत में दबिश, 4 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
शिकायत का सत्यापन करने के बाद EOW की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी विक्रम सिंह ने रिश्वत की रकम सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को सौंपी, ठीक उसी समय EOW की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। EOW की टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


