बलवंत भट्ट, मंदसौर। जिले के बोतलगंज में बिजली ग्रिड पर खुद को आग लगाने वाली महिला मरियम की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 सितंबर को मरियम बिजली ग्रिड पहुंची थी, जहां उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना में मरियम करीब 80 फीसदी झुलस गई थी। 

यह भी पढ़ें: खूबसूरत चेहरा, पीछे ठगी का साम्राज्य! सरकारी अफसर बनकर मुलाकात, फिर ऐसे फंसाते थे शिकार

गंभीर हालत में महिला को मंदसौर से इंदौर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था और बीती रात्रि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बिजली चोरी के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद महिला बिजली ग्रिड पहुंची थी और वहां अधिकारियों से बहस के बाद उसने खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m