चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में अब काफी सुधार देखा जा रहा है। उन्हें शुक्रवार शाम को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत की लगातार निगरानी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री को धड़कन में कमी और कमजोरी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी जांच की और निगरानी के लिए भर्ती करने की सलाह दी। अब उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है और उनकी हालत पहले से बेहतर है।
आज, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री मान का हाल जाना। उनकी मां भी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं।
दो दिन से थे अस्वस्थ, कैबिनेट बैठक स्थगित
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से बीमार थे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का उनका दौरा भी रद्द करना पड़ा था। उस समय से वे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आराम कर रहे थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, शुक्रवार शाम को उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत को देखते हुए शुक्रवार शाम को होने वाली पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को भी स्थगित करना पड़ा।
पिछले साल भी बिगड़ी थी तबीयत
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री मान की सेहत खराब हुई है। पिछले साल 26 सितंबर 2024 को भी उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय रूटीन चेकअप में पता चला था कि उनके फेफड़ों की धमनी में सूजन थी, जिसके कारण उनके दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा था।
- Jaipur Secretariat: जयपुर सचिवालय में हड़कंप! ARD की सरप्राइज रेड, 61 में से 36 कर्मचारी मिले नदारद, अब गिरेगी गाज
- भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद फैली आग, 8 मजदूर घायल, पीछे के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी
- Assam & West Bengal Elections: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का बड़ा हमला, कहा- मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी जीतेगी
- बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, रैली निकालने के बाद किया बिजली कार्यालय का घेराव…
- ईरान की आज परीक्षा की घड़ी? अमेरिकी राष्ट्रपति की डेडलाइन खत्म हो रही है, इजरायल ने भी 12 घंटे ट्रेन में न बैठने की इरानियों को खुली धमकी दी

