चंडीगढ़। Chandigarh में केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Manohar Lal Khattar ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान का समर्थन करते हुए ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है।

उन्होंने देशवासियों से दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की सलाह दी और कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव संभव है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति ईंधन बचत की दिशा में योगदान दे, तो न केवल ऊर्जा संरक्षण होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण सुधार आएगा।

उल्लेखनीय है कि वे लंबे समय से अपने लोकसभा क्षेत्र Karnal और हरियाणा प्रवास के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते रहे हैं। इसी क्रम में आज भी वे अपने स्टाफ के साथ भारतीय रेल Indian Railways में यात्रा करते नजर आए।

इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी मौजूद रहे। बताया गया कि वे एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कम से कम सरकारी वाहनों के उपयोग का भी संकल्प लिया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचा जाए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समाज को प्रेरित करना चाहिए

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और ईंधन बचत अभियान में भागीदार बनें।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित कर सकता है।