प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद-2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी पहुंचे। वे आयोजन के व्याख्यान सत्र में शामिल हुए और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में मनोज मुंतशिर ने युवाओं को भारत के भविष्य की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में भारत का भविष्य सुरक्षित है। उनका कहना था कि देश के युवा धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे तो भारत के भविष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मनोज मुंतशिर ने कहा कि आज की Gen Z में देश को आगे ले जाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि, “जब तक यह Gen Z हमारे साथ है, भारत के भविष्य का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।”

ये भी पढ़ें: ‘युवा धर्म संसद-2026’: संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले-‘धर्म बुढ़ापे की बात नहीं, रिलीजन से ऊपर है विश्व को धारण करने वाली शाश्वत व्यवस्था’

उन्होंने युवा धर्म संसद जैसे आयोजनों को युवाओं के साथ संवाद और विचार साझा करने का मंच बताया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा धर्म, संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m