बठिंडा : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा अपनी आढ़त की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके करीब पहुंचा और पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस घटना में उनके पेट में गोली लगी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बुढलाडा पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
बाइक में आए थे हलवार
जानकारी के मुताबिक हमलावर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने विभिन्न नाकों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। इस इलाके के सीसीटीवी जांच लिए जा रहे हैं।
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी
- बिहार में एकाउंटर में विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा – साधारण लोग को अपराधी घोषित करके मारी जा रही गोली
- दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी रेसिपी-स्वाद के साथ परंपरा का भी मिलेगा संगम, जानें बनाने का आसान तरीका
- मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप का पहला बड़ा एक्शनः सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर बनें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ

