बुढलाड़ा। पंजाब के मानसा जिले के अंतर्गत आते गांव जलवेडा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कर्ज से परेशान किसान ने खुद को खत्म कर लिया. परिजनों का कहना है कि किसान कर्ज और लगातार खराब हो रही फसलों से बेहद हताश था. मृतक किसान की पहचान 26 वर्षीय उत्तम सिंह के रूप में हुई है, जो अपने ही खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
इस खौफनाक कदम के बाद जहां पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक गलत निर्णय से यह पूरा घर बिखर जाएगा. पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक किसान अपने पीछे पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और महज तीन महीने की एक मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है.
जानकारी मिली है कि मृतक की इस घर का पालन पोषण करने वाला था, जिसके जाने से अब परिवार पर बड़ा आर्थिक संकट आ गया है.
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

