मोगा। मोगा जिले में भयानक आगजनी की खबर सामने आई है। यह घटना अनाज मंडी के निकट लक्कड़ मंडी में झुग्गी झोपड़ी में हुई है जहां कई लोग घर बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक बीती रात आग लग गई, जिसका कारण अभी तक समाने नहीं आया है।
आग इतनी भयानक थी कि एक एक कर सभी झोपडी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के कारण करीब 10 झुग्गी जलकर राख हो गई हैं। यहां रहने वाले को बेहद नुकसान हुआ है। अच्छी बात यह है कि प्रशासन ने मदद की घोषणा की है।

आठ गाड़ियों ने बुझाई आग
आग देखते ही देखते विकराल रूप ले ली। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान दो सिलेंडर भी फट गए। राहत की बात यह है कि आग की सूचना मिलते ही सुबह प्रशासनिक अधिकारी मौका पर पहुंचे। जिनकी ओर से झुग्गी में रहने वाले पीड़ितों को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाते हुए एक महीने का राशन देने की बात कही गई है।
- Chhatisgarh Budget Session 2026 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री देंगे सवालों के जवाब, विपक्ष घेरने की तैयारी में …
- एआई समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, 20 घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, आज ही कोर्ट में पेश करेगी
- दिल्ली MCD का बड़ा फैसला; अब खाली सामुदायिक भवनों और स्कूलों में निखरेगा हुनर, खुलेंगे स्किल सेंटर
- T20 World Cup 2026: ZIM vs WI मैच में टूटे सारे कीर्तिमान, दोनों टीमों ने मिलकर ठोके इतने छक्के कि बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- धर्मांतरण का तगड़ा नेटवर्कः झुग्गी-झोपड़ी ने निकलकर दो बहनें अमरीन और आफरीन रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंची, दुष्कर्म करवाने और धर्मांतरण का FIR


