जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के गोराया इलाके के अधीन आते गांव ‘पद्दी जागीर’ से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला रमनदीप ने अपने पति इसरात अली और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने धर्म अलग होने के बावजूद उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी की और अपनी पिछली शादीशुदा जिंदगी का सच उससे पूरी तरह छिपाए रखा।

पीड़िता रमनदीप के अनुसार, वह एक हिंदू परिवार से संबंध रखती है, जबकि उसके पति इसरात अली का संबंध मुस्लिम परिवार से है। रमनदीप ने आरोप लगाया कि शादी के समय इसरात अली ने उसे विश्वास दिलाया था कि यह उसका पहला विवाह है।

शादी के कुछ समय बाद महिला को सच्चाई का पता चला, जिससे उसके होश उड़ गए। पीड़िता का दावा है कि उसका पति इसरात अली पहले भी 3 से 4 बार शादी कर चुका है। आरोप है कि वह हर शादी दूसरे धर्म की महिलाओं से करता है, और एक-दो साल तक साथ रहने के बाद, बच्चों के जन्म के बाद उन्हें तलाक देकर छोड़ देता है।

अब किसी और से शादी की तैयारी

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बारे में पति से सवाल किए और विरोध जताया, तो उसे यह कहकर गुमराह किया गया कि लोग उनके घर को तोड़ने के लिए झूठ बोल रहे हैं। इस झूठ के सहारे वह अब तक उसके साथ रह रही थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं, एक 2 साल का और दूसरा मात्र एक महीने का।

पीड़िता का आरोप है कि अब उसका पति उसे छोड़ने की फिराक में है, और किसी और महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के मुताबिक, इसरात अली ने अपना निवास स्थान बदलकर अब मलेरकोटला शिफ्ट कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति अब हिमाचल प्रदेश की एक युवती को अपने जाल में फंसा रहा है, और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की कोशिश कर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m