परवेज खान,यमुनानगर। छछरौली से शहादत के सम्मान की तस्वीर सामने आई है। छछरौली के गांव शेरपुर निवासी शहीद सुधीर नरवाल के सात वर्षीय बेटे आयांश का सम्मान किया गया। शहीद सुधीर नरवाल 22 जुलाई 2026 को जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

पिता की शहादत के बाद परिवार के साथ खड़ा प्रशासन

शहीद की शहादत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे मुश्किल समय में जिला प्रशासन ने परिवार के साथ खड़े होकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य शहीद के परिवार का हौसला बढ़ाना और उनके बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन ने किया सम्मान

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने शहीद सुधीर नरवाल के सात वर्षीय बेटे आयांश का सम्मान किया। महज सात साल की उम्र में आयांश ने अपने पिता को खो दिया है। ऐसे में उसके प्रति अपनापन और सम्मान परिवार के लिए हौसला बढ़ाने वाला कदम है।

शहीद परिवार अकेला नहीं होने का संदेश

आयांश के सम्मान के जरिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यह संदेश दिया कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के परिवार अकेले नहीं हैं। शहीद सुधीर नरवाल की वीरता और बलिदान को पूरा क्षेत्र नमन कर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m