जालंधर. जालंधर में बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें 20 साल की एक युवती को बड़े मुश्किल से बचाया गया। यह आगजनी शहर के व्यस्त बाजार सैदां गेट में खोदियां मोहल्ले में हुई है। आग एक घर में लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग का तांडव चारों ओर फैल गया।
घटना में पीड़िता का पूरा घर जलकर राख हो गया। जब घर में आग लगी तब अंदर एक 20 साल की लड़की मौजूद थी। भीषण आग केके देख कर लोगों की पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी, लेकिन घर में फंसी हुई युवती को देख कर लोग आगे बढ़े और मदद की। किसी तरह मोहल्ला वासियों ने युवती को बाहर निकाल लिया। जब उसे बाहर निकाला तो उसकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही थी। वह बहुत डरी हुई थी और आग के कारण वह काफी चोटिल भी हो गई थी। आग लगने का कारण फिलहाल मंदिर में जलाई गई जोत को बताया जा रहा है। जोत से पहले मंदिर में आग लगी, फिर देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में घर के अंदर सो रहा कुत्ता मारा गया। घटना आज दोपहर 12.30 बजे की है।

तंग गली के कारण हुई मुसीबत
घटना की सूचना मिलते ही जालंधर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। बाजार तंग होने के कारण अंदर तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आ पाई थी। बड़े ही मुश्किल के साथ घर तक पानी की बौछार पहुंचाई गई। घर से करीब 150 मीटर दूर ही गाड़ियां खड़ी कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। फिलहाल स्थिति सम्भल गई है।
- iPhone 18 Pro के लिए दीवानगी: आईफोन 18 की पहली सेल शुरू, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु ऐपल स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे रहे लोग
- MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, 21 सितंबर तक आंधी-तूफान का अलर्ट
- मोतिहारी में शिक्षक की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, सदर अस्पताल के गेट पर शव रखकर सड़क जाम
- CG Morning News : CM साय ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ में होंगे शामिल… कवियों की सजेगी महफिल… इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का होगा आगाज… पढ़ें और भी खबरें
- JDU के विधायक-MLC आज लेंगे संसदीय कार्यप्रणाली की ट्रेनिंग, नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन


