पेरू के एंडीज क्षेत्र में शनिवार रात आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. पेरू में आए भूकंप ने 300 लोगों को बेघर कर दिया है. US जियोलाजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप शनिवार रात 9:24 बजे आया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए. इसका केंद्र हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
पेरू के एंडीज क्षेत्र में आए भूकंप के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा.
पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक प्रमुख देश है. पेरू के नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट ने कहा कि लापता लोगों की कुल संख्या पता नहीं चल पाई है. पेरू के एंडीज क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही.
कम गहराई होने की वजह से आसपास के इलाकों में इसका असर ज्यादा महसूस किया गया. सबसे ज्यादा असर चोंगो बाजो कृषि क्षेत्र में देखा गया, जहां कई परिवारों को अपने टूटे हुए घरों के बाहर कंबल ओढ़कर रात बितानी पड़ी. मलबे के नीचे जानवर भी देखे गए. किसी के पास अब सिर छिपाने की जगह नहीं बची है.
पेरू दुनिया के उस इलाके में स्थित है, जिसे ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इसकी राजधानी लीमा है. प्रमुख नदी अमेजॉन और मुद्रा न्यूवो सोल है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


