ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि तेहरान अमेरिका की धमकियों या हमलों से नहीं डरेगा. ईरान के ऊपर अमेरिका के भारी हमलों के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कुछ ऐसी बात कही है कि ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ सन्न रह गए. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक मीडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में मिडिल ईस्ट में जंग पर खुलकर अपना पक्ष रखा.
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने विटकॉफ के साथ वीडियो कॉल करते हुए कहा कि ‘क्या बात करते हुए आपको कभी ऐसा महसूस हुआ कि आप अगले ही पल उड़ जाएंगे?’
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की धमकियां ईरान को झुका नहीं सकती हैं. सरकारी समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने विटकॉफ से ऐसी बात कही थी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए.
उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से पूछा, कि क्या आप कभी किसी ऐसी बैठक में बैठे हैं, जहां आपको लगा हो कि आप किसी भी वक्त धमाके में उड़ सकते हैं या गायब हो सकते हैं. ऐसी कभी कल्पना की है आप जब अपने परिवार से बात कर रहे है तो वो आपकी आखिरी बातचीत हो.
अराघची ने कहा कि यह वेनेजुएला जैसी जगह नहीं है, जहां किसी एक व्यक्ति को हटाने पर बाकी लोग डर जाएं और पीछे हट जाएं. इंटरव्यू में अराघची ने आगे कहा कि अमेरिका उन्हें न तो धमका सकता है और न ही खरीद सकता है. वे इन सब हालातों से गुजर चुके हैं और मजबूती से खड़े रहे हैं.
अराघची ने कहा कि 12 दिन की जंग से पहले अमेरिका ने बातचीत में जीरो यूरेनियम एनरिचमेंट की मांग रखी थी. इस गैर-कानूनी और बेतुकी मांग का हमने विरोध किया और अपनी बात पर अड़े रहे. फिर उन्होंने जंग शुरू कर दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


