अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब जॉर्डन पर भी दिखने लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जॉर्डन स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को अकाबा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाह की यात्रा से बचने की सलाह दी. हालांकि, जॉर्डन सरकार ने अमेरिकी दावे को खारिज कर दिया. 

जॉर्डन की राजधानी अम्मान स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट रहने की सलाह दी है.

हालांकि, जॉर्डन सरकार ने अमेरिकी दूतावास के इन दावों का खंडन किया है. जॉर्डन के सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अकाबा के एयरपोर्ट या बंदरगाह को खाली कराने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने कहा कि अकाबा एयरपोर्ट या बंदरगाह को खाली कराने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

अमेरिकी दूतावास ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दोनों परिसरों को खाली करा लिया है. अमेरिकी दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में जॉर्डन में अपने नागरिकों से सैन्य ठिकानों के आसपास नहीं जाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रदर्शनों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है. अपने नागरिकों को विदेश विभाग के स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (स्टेप) में पंजीकरण कराने की भी सलाह दी है जिससे कि यात्रियों को सुरक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी मिलती रहे.

हालांकि, जॉर्डन सरकार ने अमेरिकी दावे को खारिज कर दिया. जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि एयरपोर्ट व बंदरगाह सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं. एक ईरानी मिसाइल जॉर्डन के भीतर गिरी, लेकिन इस घटना में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी तरह का संपत्ति का नुकसान हुआ.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m