Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है. लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक मानसून सत्र से पहले आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि सत्र के दौरान छह विधेयक पेश किये जाएंगे. साथ ही बिलों पर चर्चा के समय का आवंटन भी किया गया. सरकार अहम विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है.

विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है. लोकसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से रचनात्मक चर्चा और सुचारु संचालन की अपील की.

रविवार को लोकसभा की BAC की बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों से जनहित के मुद्दों पर सुझाव मांगे गए. बैठक के दौरान, स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को उन मामलों पर अपने विचार रखने के लिए बुलाया, जिन्हें वे सत्र के दौरान कार्य सूची में शामिल करना चाहते हैं.

पीएम मोदी सुबह दस बजे के करीब मीडिया बाइट देंगे. (परंपरा है ) इसमें सदन की उपयोगिता सुनिश्चित करने का आग्रह विपक्ष से भी होगा.

संसद सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं. सरकार राज्य सभा में वंदे मातरम् बिल ला रही है. विपक्ष इस बिल का पक्का विरोध करेगा. बैठक के दौरान सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मानसून सत्र में प्रस्तावित विधायी कार्यों और अन्य संसदीय कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चर्चा का कार्यक्रम और अलग-अलग कार्यों के लिए समय निर्धारित करना, तय संसदीय प्रक्रिया के हिसाब से और सरकार और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से सलाह करके तय किया जाएगा.

बैठक के अंत में लोकसभा अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे ताकि आम लोगों के हित में एक उपयोगी और सम्मानजनक मानसून सत्र हो सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m