दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में 116 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका समुद्र में पलट गई, जिससे सभी यात्रियों की जान पर बन आयी. अब तक 15 बच्चों सहित 67 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि दर्जनों लापता हैं. एमवी बारिमा नामक यह यात्री नौका में चालक दल के 17 सदस्य भी सवार थे, और यह नाव राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैटुमा जा रही थी.
लोक निर्माण मंत्री जुआन एडघिल ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात 11:01 बजे इस घटना की जानकारी मिली. जिसके तुरंत बाद ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि एमवी बारिमा नामक यह नाव पोमेरून नदी के पास पलट गई. रास्ते में आयरन पंट के पास देर रात अचानक फेरी का बैलेंस बिगड़ गया और वो पलट गई. हादसे के तुरंत बाद डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया.
लोकनिर्माण मंत्री ने बताया कि नौका में 250 लाइफ जैकेट, दो रिजिड लाइफ राफ्ट और छह इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट मौजूद थे. हादसे के बाद तटीय इलाके में मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है, साथ ही बचाए गए लोगों को तुरंत ही इलाज मिल रहा है.
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस हादसे में किसी की मौत हुई है या नहीं. बचाव दल लगातार समुद्र में लापता लोगों की तलाश कर रहा है. फिलहाल लापता लोगों की सही संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है.
गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने रविवार सुबह एक प्रेसवार्ता में कहा कि जब तक सभी प्रयास पूरे नहीं हो जाते, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


