संजय कुमार, जींद : गांव बरहाखुर्द में रविवार को एक महिला ने संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने लगभग आठ महीने पहले लव मैरिज की थी। मृतका के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह मे रखवाया गया है। महिला ने फांसी क्यो लगाई इसका खुलासा नही हो पाया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बराह खुर्द निवासी सनम की पत्नी महक (21) ने रविवार दोपहर को अपने कमरे में संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। घटना का परिजनों को उस समय पता चला जब महक काफी देर तक बाहर नही आई।
पंखे से फंदा
जब उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा तो वह पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पंचकूला निवासी महक ने लगभग आठ महीने पर सनम से प्रेम विवाह किया था। तभी से महक अपनी ससुराल रह रही थी। महक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या कारण रहे। शव के साथ आए लोगों ने इस मामले मे कुछ भी बोलने से मना कर दिया। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष को घटना की सूचना दी है। जिसके बाद ही मामले के बारे मे पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पंचकूला निवासी वेदपाल ने बताया कि उसकी बेटी को मार कर लटकाया गया है। शादी भी छुप कर की थी। उसके बाद भी उन्होंने स्वीकार कर लिया। उनकी बेटी को इतना मारा कि उसके कानों से खून आ रहे हैं। उनको भी खतरा है। महिला थाना से उन्हें फोन आया और घटना की सूचना मिली। उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। सदर थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था। जिसका शव मकान मे फांसी के फंदे पर मिला है। मायका पक्ष के आने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

