अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम के अकोढ़ी गोला बाजा में आज गुरुवार (27, अगस्त) को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई। इसके साथ ही गोदमा में रखी गई 200 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी भी जलकर बर्बाद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गोदाम में आग लगी थी।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जबतक आग पर काबू पाया जाता, काफी देर हो चुकी थी। इस अगलगी घटना में लगभग 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 200 से अधिक इलेक्ट्रिक बैटरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

80 लाख का हुआ नुकसान

प्रतिष्ठान के मालिक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, अचानक उनके गोदाम में आग लग गई, जहां भारी संख्या में नई गाड़ियां तथा गाड़ियों का बैटरी और अन्य पार्ट्स रखे हुए थे। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई और देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 80 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें- सीट कवर फाड़ने के आरोप में 13 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या, बड़े चाचा पर लगा आरोप