सतीश दुबे, डबरा(ग्वालियर)। शहर के पॉश इलाके जंगीपुरा में दो मंजिला मकान में बने एसी, फ्रिज गैस सिलेंडर की दुकान में आग लग गई। घटना आधी रात बजे की है। आग लगने बाद दुकान मालिक जानकी प्रजापति ने पत्नी और दो बच्चों की खिड़की से कूदकर जान बचाई। दमकल की गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई है।
ग्वालियर और BSF से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई
आग लगने के बाद एक के बाद एक करीब 20 बलास्ट हुए। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और डबरा सहित आंतरी, पिछोर और ग्वालियर और BSF से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। 5 घंटे से आग बुझाने का काम जारी है। दुकान संचालक ने बताया दुकान में फायर यंत्र भी थे लेकिन आग लगने के कारण वह उनका उपयोग नहीं कर सका। सूचना के लंबे समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। घटना के बाद आस पास के लोगों के घरों में रखे सिलेंडर प्रशासन ने घरों से निकलवाए। इस घटना के बाद लोग डरे हुए है।
विधायक ने घटनास्थल का लिया जायजा
विधायक सुरेश राजे ने आगजनी की घटना का जायजा लिया और देरी से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लेकर नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करते हुए कहा कि अगर समय से फायर बिग्रेड की गाड़ी समय से पहुंचती तो शायद इतना गंभीर हादसा नहीं होता। नगर पालिका के दमकल कंडम स्थिति में है जिसके चलते पिछोर, आंतरी, ग्वालियर और BSF से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गई थी।

