भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सचिन के साथ इस दौरान पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद थीं। मालूम हो कि अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मार्च में सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सचिन ने अपने परिवार से साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी का न्योता दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के साथ मिलने की तस्वीरे शेयर करते हुए ये जानकारी दी.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया. अगले महीने अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी होने वाली है.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस युवा कपल को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद.’

अर्जुन एक तेज गेंदबाज और लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था. अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था.

सानिया चंडोक जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. 5 मार्च को दोनों शादी रचाएंगे, जो मुंबई में होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी. इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.

साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. हालांकि, उस साल अर्जुन को चोट के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m