अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में मधुमक्खियों ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान खेत में काम कर रहा था। मधुमक्खियों से खुद को बचाने के लिए किसान नदी में कूद गया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मौलिया गांव में किसान बाल्मीकि गोस्वामी (60) सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे खेत में सरसों और गेहूं की कटाई कर रहा था। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। खेत के पास आम के पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां निकलकर किसान पर टूट पड़ीं। हमले से घबराए किसान ने अपनी जान बचाने के लिए पास की नदी में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें: राजधानी में युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा: ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर जमकर हुई हाथापाई, देर रात तक चल रही थी दारू पार्टी

हालांकि, तब तक मधुमक्खियों के डंक से वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। किसान के पुत्र विकेश गोस्वामी ने बताया कि हमला अचानक हुआ, जिससे उनके पिता की हालत गंभीर हो गई। वहीं बीएमओ डॉ. आरके पाठक के अनुसार, घायल वृद्ध का इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल किसान की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: हिरण नदी में डूबने से नाबालिग की मौत: दोस्तों के साथ गया था नहाने, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसे का शिकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m