कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां दोस्तों के साथ नहाने गए 15 वर्षीय नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनी के रहने वाले पुष्पेंद्र अपने दोस्तों के साथ हिरण नदी के कोनी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग को बचाया नहीं जा सका।
READ MORE: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से शव निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह हादसा एक बार फिर नदियों और घाटों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है। गर्मी के मौसम में बच्चे अक्सर नदियों में नहाने जाते हैं, लेकिन गहरे पानी और तेज धारा के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

