MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 17 जिलों में मध्यम और भोपाल-इंदौर समेत 19 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन जिलों टीकमगढ़, नरसिंहपुर और पन्ना में अति भारी होने के आसार है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर सक्रिय अवदाब ने पूर्वी मध्य प्रदेश को वर्षा का मुख्य केंद्र बनाया है। जिससे 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है। आज एमपी के 17 जिलों में मध्यम बारिश और भोपाल-इंदौर समेत 19 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1750 रुपए, मैहर-उज्जैन दौरे पर CM डॉ मोहन, टैक्सी संचालकों की हड़ताल का दूसरा दिन, राजधानी में ‘जेन अल्फा’ प्रोटेस्ट

आज यहां बरसेंगे बादल

आज बुधवार को टीकमगढ़, नरसिंहपुर और पन्ना जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं जबलपुर, सतना, सागर, सीधी, शहडोल, रायसेन, दमोह, कटनी, मंडला, मऊगंज, रीवा और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, सिंगरौली, बैतूल, बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, खरगोन, खंडवा, आलीराजपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अनूपपुर, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, रतलाम, नीमच, नर्मदापुरम, निवाड़ी, मैहर, मंदसौर, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, डिंडोरी, देवास, दतिया, हरदा, भिंड, धार, झाबुआ, उमरिया और गुना जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m