लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक नाबालिग की हत्या मामले में सरकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से हुए हादसे पर गहरा व्यक्त किया।
आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यू.पी. के ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुःखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराये और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाये।
READ MORE: वायु सेना के सहारे क्वेश्चन पेपर्स ले जाएंगे? री-नीट को लेकर अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए दिया बड़ा बयान
मायावती ने आगे कहा कि कल हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुये मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाये, बी.एस.पी. की यह भी मांग।

